हम लोग अपनी हेल्थ को फिट रखने के लिए तरह-तरह के चीजों का सेवन करते हैं जिससे हमारी हेल्थ अच्छी रहे और हम लोग तंदुरुस्त रहें। मार्केट में ऐसे कई सारी चीजें मिलती हैं वैसे अगर फ्रूट्स की बात की जाए तो वे भी हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है परंतु हम आज अपने लेख के दौरान आंवला के बेनिफिट्स के बारे में बताएंगे जिससे खाने से शरीर में कई तरह के फायदे मिलते हैं। आईए जानते हैं आंवला खानी से शरीर में कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं।
आंवला
आंवला का पेड़ भारत के हर हिस्से में देखने को मिल जाएगा। आंवला का उपयोग आज से ही नहीं प्राचीन समय से ही आयुर्वेदिक औषधि बनाने में किया जाता था। आंवला में कई सारे गुण आयरन, विटामिन सी, विटामिन बी, केल्सियम फास्फोरस के अलावा और भी कई प्रकार के महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको खाने से शरीर के कई सारी बिमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। हम आंवला के 7 बेहतरीन फायदे के बारे में बताएंगे जो शरीर के लिए काफी उपयोगी है।
- हड्डियों को मजबूत बनाता है
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आंवला काफी कारगर होता है क्योंकि आंवला में काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही साथ जिन्हें जोड़ों के दर्द की समस्या है वह आंवला का सेवन कर सकते हैंं। जोड़ों के दर्द में यह उपयोगी होता है।
यह भी पढ़ें:-साल के सबसे बड़े दानवीर, प्रतिदिन दान किए 3 करोड़ रुपए:शिव नाडर
- दिल
आजकल दिल की बीमारियों से लोग काफी प्रभावित हैं जिसमें ब्लॉकर जैसी समस्या देखने को मिलती है। इसको कम करने के लिए आंवला का सेवन कर सकते हैं क्योंकि आंवला में क्रोमियम बीटा होता है जो ब्लॉकर जैसी समस्या को कम करने में मदद करता है और दिल को स्वस्थ और हेल्थी बनाता है।
- डायबिटीज
डायबिटीज यानी शुगर यह समस्या अधिकतर लोगों में देखा गया है जिसके कारण लोग काफी परेशान रहते हैंं। इन समस्याओं को कम करने के लिए आंवला का सेवन काफी फायदेमंद होता है क्योंकि आंवला में क्रोमियम तत्व पाए जाते हैं जिसे खाने से इंसुलिन हम उसको मजबूत बनाता है और शुगर लेवल को कम करता है।
- पाचन
खाना खाने के बाद उसे पचना बहुत जरुरी होता है। अगर खाना ठीक से पाचन नहीं हुआ तो समस्या होने लगती है अगर पाचन जैसी समस्या है तो आंवला का सेवन कर सकते हैं। अगर रोजाना आप आंवला का सेवन करेंगे तो पेट में गैस और पाचन जैसी समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
- आंख
आजकल बच्चे मोबाइल टीवी में काफी व्यस्त लगे रहते हैं न। जिनको इसकी लत लगी रहती है उन्हें आंखों में रोशनी की समस्या आने लगती है। अगर आंखों में रोशनी की समस्या है तो आंवला का सेवन काफी फायदेमंद होता है। आंवला के जूस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और हेल्दी रहती है।
- इम्युनिटी
शरीर के अंदर इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आंवला काफी फायदेमंद होता है क्योंकि आंवला में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाता है। रोज आंवले का जूस पीने से शरीर में इम्युनिटी सिस्टम बढ़ती है।
- इंफेक्शन
इंफेक्शन जैसी समस्या से बचने के लिए आंवला बहुत ही लाभकारी होता है। आंवला का सेवन करने से शरीर के अंदर मौजूद टॉक्सिन यानी जहरीले पदार्थ को निकलने में मदद करता है। आंवला में मौजूद पोषक तत्वों से इंफेक्शन, सर्दी जुकाम, अल्सर जेसी समस्या से छुटकारा मिलता है।