अगर
बात की जाय फिल्म इंडस्ट्रीज के हीरो के घरों की तो इन हीरो का घर किसी अजूबे से कम नहीं होता है। वे घर को आलीशान और शानदार लुक देने के लिए काफी पैसे खर्च करते हैं। इस कतार में बॉलीवुड के साथ साउथ फिल्म के हीरो भी खङे नजर आते हैं। आज हम आपको अपने लेख के जरिए साउथ फिल्म के जाने-माने सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के घर के बारे में बताएंगे इसके साथ-साथ आपको इनके घरों के कुछ तस्वीरें भी दिखाएंगे जिससे पता चलता है कि अल्लू अर्जुन का घर किसी अजूबे से कम नहीं है।
अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म के जाने-माने सुपरस्टार हैं। इनकी एक्टिंग और शानदार लुक के लोग काफी दीवाने हैं। इन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्रीज को कई सुपर-डुपर हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा जो कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा फिल्म धमाल मचा दिया है। देश में ही नहीं विदेशों में भी काफी चर्चा में यह फिल्म रही अल्लू अर्जुन की पुष्पा फिल्म अब तक के 325 करोड़ रूपए की कमाई कर चुकी है।
फिल्म में काम करने के साथ साथ इन्हें लग्जरी गाड़ी और घर का काफी शौक है। इन्होने हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में 8000 वर्ग फिट में एक आलीशान बंगला बनाया है जो दिखाने में अजूबे की तरह लगता है। अल्लू अपने Blessing घर में पूरे परिवार के साथ रहते हैं। इनका यह घर शहर से काफी दूर एक शांत जगह पर बनाया है। आइए अल्लू अर्जुन के इस शानदार घर के कुछ तस्वीर दिखाते हैं जिसे देख कर आप भी कहेंगे की यह घर नहीं कोई अजुबा है।
1.अगर आप अल्लू अर्जुन के इस आलीशान बंगला को दुर से देखेंगे तो यह बिल्कुल घर की तरह नहीं लगता यही एक बॉक्स की तरह लगता है।

2.अल्लू अर्जुन के घर की सबसे अहम बात यह है कि इस घर में एक भी खिड़की देखने को नहीं मिलेगी यानी बिल्कुल प्लेन दिखता है।

3.अगर इसके बेडरूम की बात की जाय तो बेडरूम के साथ एक बड़ा सा बाथरूम भी बना है जिससे बेड से उठते ही शॉवर का आनन्द उठा सकते है।
यह भी पढ़ें:-टमाटर सूप: जानें इसे बनाने की विधि और फायदे के बारे में विस्तार से

4.इस बंगले के हाउस में एक स्कूटर भी लगी हुई है जो खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

5.अगर घर के प्रवेश द्वार को देखा जाय तो इसे देखते ही किसी हॉलीवुड मूवी की तरह लगती है।

6.इस ग्लैक्सी घर के हर कोने को बेहतरीन तरीके के साथ सजाया गया है जो दिखने में काफी आकर्षित लगता है।

7.इस घर में खिड़की की जगह शीशे का उपयोग किया गया है जिससे पूरा घर इस शीशे की मदद से रौशन होता है।

8.वैसे किचन की बात की जाय तो हर घर में एक सेपरेट किचन होता है परन्तु अल्लू अर्जुन के इस शानदार घर में ओपन किचेन बना हुआ है। जिसमें कूल डाइनिंग टेबल लगा है।

9.किसी भी घर को बनाने और उसके शानदार लुक देने में कई सारे संसाधनों की जरूरत पड़ती है तब जाकर वह घर शानदार बनता है। परन्तु इस घर को बनाने में कम संसाधनों का उपयोग कर काफी शानदार लुक और लग्जरी बनाया गया है। जिसमें मेहनत भी बहुत लगी है।

10.इस ग्लैक्सी घर में नहाने के लिए एक छोटा सा स्विमिंग पूल भी बना है।

11.रात के समय में इस ग्लैक्सी घर का लुक और भी शानदार हो जाता है। जो दिखने में काफी खुबसूरत होता है।

12.अल्लू अर्जुन का यह घर मशहूर आर्किटेक्ट हमीद और आमिर एसोसिएट्स ने बनाया है और इसका शानदार लुक दिया है।
13.इस घर का लिविंग रूम बिल्कुल अलग है।

अल्लू अर्जुन का यह घर किसी अजूबे से कम नहीं है। यह घर 2 एकड़ के प्लॉट के बीच तैयार किया गया है जो दिखने में काफी आकर्षक लगता है।