घूमने का शौक हर किसी को होता है। अपनी छुट्टियां बिताने के लिए लोग पहले से ही घूमने का प्लानिंग करने लगते हैं जिसके पास बजट ज्यादा होता है वह देश के बाहर विदेशों में अपनी छुट्टियां बिताते हैं और भरपूर आनंद उठाते हैं परंतु मध्यम वर्ग के लोगों के पास उतना बजट नहीं होने के कारण वह अपने ही देश में छुट्टियां बिताने का प्लान तैयार करते हैं। आज आपको कुछ ऐसी देशी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो विदेशों जैसी फिलिंग देगी।
अगर आपके पास बजट कम है और आप छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत में भी कुछ ऐसी जगह है जिसका आनंद आप यूरोप जैसा उठा सकते हैं भारत की यह खूबसूरत जगह यूरोप से कम नहीं है तो आज हम अपने लेख के द्वारा भारत की कुछ खूबसूरत जगह के बारे में बताएंगे जिसका आप भरपूर आनंद उठा सकते हैं। अगर अपने स्वदेश भारत में यूरोप जैसा फिलिंग चाहते हैं तो इन चार जगहों को अवश्य घूमे और इन खूबसूरत जगह को घूमकर आप भी यूरोप जैसा आनंद उठा सकते हैं।
- कश्मीर(Kashmir):-
कश्मीर अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया भर में मशहूर है। यहां सिर्फ अपने देश के ही नहीं विदेशों से लोग बड़ी संख्या में कश्मीर की खूबसूरती देखने आते हैं। यहां की हसीन वादियां, बर्फीली हवा, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और चारों तरफ बिछी हुई सफेद वर्फ की चादर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है कश्मीर में पहले से ज्यादा और भी खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं।
जब कश्मीर में आर्टिकल 370 था तब लोगों के अंदर डर बना रहता था क्योंकि पहले आतंकवादी लोग कभी भी हमला कर देते थे परंतु सरकार ने जैसे कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया है वहां अब शांति ही शांति बनी हुई है। पहले से ज्यादा बड़ी संख्या में यहां की खूबसूरती को लोग देखने आते हैं। कश्मीर में आप अमरनाथ, वैष्णो देवी, लेह लद्दाख, पहलगाम, सोनमर्ग, गुलमर्ग, डाल झील, पुलवामा, श्रीनगर, जैसी खूबसूरत जगह का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। यह जगह किसी यूरोप से कम नहीं है।
- गोवा (फोंटेनहाउस -Fontenhaus):-
फोंटेनहाउस गोवा के पंजी में स्थित है। इस लैटिन क्वाटर के नाम से भी जाना जाता है। यहां का घर और सड़कें बिल्कुल यूरोप की तरह दिखती है जिसकी छाते लाल टाइल वाली रंगीन होती है। यह जगह अद्भुत कला, सुंदर स्ट्रीट आर्ट और कलाकृति से सुसज्जित है यहां घूमते हुए ऐसा महसूस होता है कि हम यूरोप की सड़कों पर घूम रहे हैं। फोंटेनहाउस में घूमने के लिए कई जगह है जिसका भरपूर आनंद उठा सकते हैं। यहां घूमने के लिए फोंटे फिनिक्स, मारुति मंदिर, कैफे और बेकरी, पुराने पुर्तगाली घर, सेंट सेबेस्टियन का चैपल, फोंटेनहाउस महोत्सव, गीतांजलि गैलरी जैसे घूम सकते हैं और यूरोप जैसी फिलिंग महसूस कर सकते हैं।
- नासिक (Nasik):-
नासिक महाराष्ट्र राज्य में स्थित पौराणिक इतिहास के लिए काफी मशहूर है। यहां की हसीन वादियां, महल, पहाड़, घाटियां के साथ-साथ धार्मिक स्थल जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके साथ-साथ नासिक में प्रत्येक 12 वर्ष में विशाल कुंभ के मेले लगते हैं जो देश विदेश से लोग बड़ी संख्या में यहां की खूबसूरती को देखने आते हैं। यहां घूमने के लिए अनेकों जगह हैं जैसे फ्लावर पार्क, सीता गुफा, कलाराम मंदिर, त्रिंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी तपोवन, हरि किला नासिक, जवाहरलाल नेहरु वन उद्यान, तपोवन, सप्तश्रृंगी देवी, ब्रह्मगिरी पर्वत, पांडव लेनी गुफा, Zonkar एडवेंचर पार्क, आर्टिलरी म्यूज़ियम, अंजनेरी हिल नासिक जैसे जगहों को घूमकर आप भरपूर आनंद उठा सकते हैं।
- लक्षदीप (lakshadeep):-
लक्षदीप भारत का सबसे खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश है। यह रब सागर में स्थित भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है। कपल्स के लिए बेहद ही आकर्षित पर्यटन स्थल है यहां की खूबसूरती लोगों को अपनी और आकर्षित करती है। लक्षदीप इतना छोटा है कि यह 8 किलोमीटर में ही फैला हुआ है और यहां लगभग 8000 से अधिक लोग ही रहते हैं।
यहां घूमने के लिए कई आकर्षित जगह हैं जिसका आप भरपूर आनंद उठा सकते हैं यहां घूमने के लिए स्कूबा डाइविंग, मरीन संग्रहालय, यौट कुज लक्षदीप, आमिंडिबी द्वीप समूह, कवारत्ती द्वीप समूह, मनिकॉम द्वीप, कल्पेनी द्वीप, बांगरम द्वीप, प्रकाश स्तंभ लक्षदीप, अगती द्वीप समूह, इन जगहों को घूमकर आप भरपूर आनंद उठा सकते हैं।
हम अपने लेख के द्वारा भारत के कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताया है जिसे आप घूम कर यूरोप जैसा आनंद उठा सकते हैं। इन खूबसूरत जगह का भ्रमण कम बजट में भरपूर आनंद ले सकते हैं। अगर कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन खूबसूरत जगह को अवश्य घूमे।