हमारे देश में दान करने की परंपरा वर्षो से चली आ रही है जब पुराने जमाने में राजा-महाराजा हुआ करते थे तो वे भी अपने राज दरबार से फ्री वक़्त निकालकर गरीबों को दान स्वरूप भेंट या वस्त्र, खाना और आवास दिया करते थे। ये परम्परा आज भी चल रहा है। टाटा ग्रुप के संस्थापक का नाम सबसे बड़े दानवीर की लिस्ट में आता है। हालांकि इस लिस्ट में और कई नाम शामिल है। उन्हीं में से एक नाम बहुत ज्यादा चर्चा में है। उनका नाम हैं शिव नाडर (Shiv Nadar) जो HCL Technologies के फाउंडर हैं।
दानवीर की लिस्ट में आया अचंभित करने वाला नाम
अगर हम मौजूदा कालखंड के बिजनेस मैन की श्रेणी देखें तो यहां टाटा ग्रुप के संस्थापक जिनका नाम जमशेदजी टाटा शामिल हैं। उनको सबसे बड़े दानवीर का पहचान मिला है। हलांकि अब इसी लिस्ट में एक और नाम शामिल हो चुका है जिसे सुनकर आप अचंभित हो जाएंगे। क्योंकि ये नाम ना ही गौतम अडानी का है और ना ही मुकेश अम्बानी का। EdelGive Hurun India Philanthropy List 2022 में जब ये नाम आया तो सभी हैरान हो गए।
यह भी पढ़ें:-घर पर जैविक तरीके से उगाएं मूली, इन बातों का रखना होगा ध्यान
किया 1 करोड़ से भी ज्यादा राशि दान
ये दानवीर इतने बड़े हैं कि उन्होंने 1 या 2 लाख नहीं बल्कि लगभग 3 करोड़ रुपये दान की है। शिव नाडर (Shiv Nadar) का नाम हुरून दानवीरों की श्रेणी में सबसे पहले हैं। उन्होंने लगभग 1161 करोड़ रुपये दान किये हैं। यदि प्रतिदिन के हिसाब से देखें तो यह 3 करोड़ है।
जानकारी के अनुसार उन्होंने हर दिन करीब 3 करोड़ रुपए दान स्वरूप दिया है। उनके बाद अज़ीम प्रेमजी (Azim Prem ji) का नाम दूसरे रैंक पर है। उन्होंने दान में करीब 484 करोड़ रुपए दान दिये हैं जो आज 77 वर्ष के हो चुके हैं।
तीसरे रैंक पर हैं अम्बानी
इस लिस्ट में तीसरा नाम मुकेश अम्बानी (Mukesh Ambani) है जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं। वही चौथा नाम कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) का है। एक नए 411 करोड़ तो दूसरे ने 242 करोड़ रुपए दान दिया है। वही पांचवे नम्बर पर सुष्मिता तथा सुब्रतो बागची का नाम है जो Mintree समूह की कर्ताधर्ता हैं। उन्होंने करीब 213 करोड़ रुपए दान किए हैं।
यह भी पढ़ें:-नीम के पत्तों से बनाएं जैविक खाद और कीटनाशक, बेहतर उत्पादन के साथ मिलेगा शुद्ध फसल
हैं युवा दानवीर भी शामिल
वही देश के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी (Gautam Adani) का नाम शामिल है। उन्हें कौन नहीं जानता वह अडानी ग्रुप के मालिक हैं। उनका नाम 7वें स्थान पर है और वह 190 करोड़ रुपए दान किये हैं। युवा दानवीर की श्रेणी में निखिल कामथ का नाम दर्ज है Zerodha के संस्थापक है। उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपए दान किया है।