फल खाना सभी को पसंद है। फल खाने से शरीर में कई तरह के प्रोटीन, विटामिन जैसे पोषक आहार मिलते हैं जो हेल्थ के लिए काफी लाभदायक होता है। वैसे तो हम लोग फल या तो अपने गार्डन में उगाते हैं या फिर बाजार से खरीदते हैं जो तकरीबन 100 रुपए से लेकर 150 रुपए प्रति किलो के बीच मिल जाता है जिसे लोग आसानी से खरीद सकते हैं।
आज हम एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे जो दुनिया के सबसे महंगा फल कहा जाता है इस फल को खरीदने के लिए लाखों रुपए की कीमत चुकानी पड़ती है। अगर मध्यम वर्ग के लोग इस फल को खरीदते हैं तो उन्हें इस फल को खरीदने के लिए जिंदगी भर की कमाई भी लगा दें तो शायद ही खरीद सकते हैं तो आईए जानते हैं इस महंगे फल के बारे में।
दुनिया का सबसे महंगा फल
आज हम जिस दुनिया के महंगे फल के बारे में बताएंगे उस फल का नाम युबरी खरबूजा है। इस फल की खेती जापान में की जाती है इस फल की कीमत की बात की जाए तो यह महंगा फल 20 लाख रुपए प्रति किलो की दर से बिकता है। इतना महंगा फल आपने कभी सुना नहीं होगा जिसकी लोग कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

सूर्य के प्रकाश में नहीं होती इस की खेती
वैसे खेती खुली जगहों में सूर्य की रोशनी में ही की जाती है या फिर हम लोग अपने गार्डन में फल-फूल, सब्जियां किसी भी चीज उगाते हैं तो सूर्य का प्रकाश निश्चित होता है परंतु यह एक ऐसा फल है जो सूर्य के प्रकाश में इसकी खेती नहीं की जाती है। इस युबरी खरबूजे को ग्रीनहाउस में उगा जाता है जो काफी स्पेशल होता है।
इस फल की होती है नीलामी
मसाला बॉक्स फूड नेटवर्क से पता चला है कि साल 2001 इसमें इस युबरी खरबूजे की नीलामी की गई थी। इस साल इस फल की कीमत 18 लाख रुपए लगाई गई थी। वहीं साल 2022 में जब इस युबरी खरबूजे की नीलामी हुई तो इसकी कीमत 20 लाख रुपए लगाई गई एक साल में ही इसकी कीमत में दो लाख की बढ़ोतरी हो गई।
यह भी पढ़ें:-ग्रेजुएट चाट वाली: चाट क्वीन नाम से मशहूर ज्योति ने आत्मनिर्भर बनकर पेश किया मिसाल
जापान में नहीं बेचा जाता युबरी खरबूजे
सबसे चौका देने वाली बात यह है कि जो दुनिया का महंगा फल युबरी खरबूजा है उसकी खेती जापान में की जाती है पर उस फल को जापान में बेचना मना है इसलिए इस युबरी खरबूजे को बेचा नहीं जाता बल्कि इसकी नीलामी की जाती है।