हमलोग अपने शरीर की लंबाई बढ़ाने के लिए कई सारे प्रोटीन का सेवन करते है। इसके साथ-साथ घरों में हरी साग-सब्जी का भी सेवन करते है। और तो और व्यायाम भी करते है जिससे हमारा हेल्थ भी ठीक रहे और हमारे शरीर की लंबाई भी बढ़ पाये।
वैसे तो हमलोगों ने अपने घर के आस-पास या फिर कहीं ट्रेवल करते हैं तो वैसे कई छोटे महिला या पुरुष को देखते हैं। परन्तु आज हम अपने लेख के द्वारा दुनियां के सबसे छोटे पुरुष के बारे में बताएंगे इनकी लंबाई इतनी छोटी है कि इन्हें दुनियां के सबसे कम लंबाई होने का खिताब भी मिल चुका है तो आईए जानते हैं कि वह पुरुष कौन है।
अफशिन इस्माइल घदेरजादेह (Afshin Esmaeil Ghaderzadeh):-
अफशिन इस्माइल घदेरजादेह (Afshin Esmaeil Ghaderzadeh) को दुनियां के सबसे कम लंबा वाला पुरुष में शामिल किया गया। ये ईरान के वेस्ट अजरबेजान प्रोविंस के बुकान काउंटी के रहने वाले हैं। इनकी लंबाई इतनी कम है कि आप इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। अफशिन इस्माइल की उम्र 20 वर्ष है और इनकी लंबाई 2 फीट 1 इंच है। अफशिन के शरीर के वजन की बात की जाय तो यह मात्र 6.5 किलोग्राम के हैं। इतना कम वजन होने के कारण इनका शरीर काफी कमजोर है। शरीर इतना कमजोर है कि वे छोटी से छोटी चीज का उपयोग नहीं कर पाते है। यहां तक कि वे मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।
यह भी पढ़ें:-ये हैं दुनिया का सबसे महंगा फल, नीलामी की जरिए तय की जाती है कीमत
गिनीज वर्ल्ड रिकॉड में नाम किया गया शामिल
जब अफशिन का जन्म हुआ था तब उनका वजन मात्र 700g था। परन्तु जन्म से लेकर अभी 20 वर्षों तक उनकी लंबाई नहीं बढ़ सकी और न ही उनके शरीर के वजन ज्यादा बढ़ पाया। जिसके कारण वे काफी कमजोर व्यक्ति हैं। शारीरिक कमजोरी की वजह से वे कभी स्कूल नहीं जा पाए और उन्हें अपने गांव में कोई काम भी नहीं मिल सका। परन्तु जब इनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉड में दर्ज हुआ तो इन्हें अपने सपने पूरे करने की उम्मीद जाग गई।
यह भी पढ़ें:-बेटी ने अपने पिता की 7000 करोड़ की कम्पनी Bisleri को संभालने से मना कर दिया, जानिए वजह
Edward “Nino” Hernandez का रिकॉर्ड तोड़ा:-
अफशिन इस्माइल ने कोलंबिया के Edward “Nino” Hernandez के सबसे कम लंबाई के थे। इनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। 36 साल के Edward “Nino” Hernandez का लंबाई 2.7 इंच थी। वही अफशिन इस्माइल की लंबाई 2 फिट 1 इंच है।